घर बैठे बैंक अकाउंट से आधार कार्ड कैसे लिंक करेँ? | आसान तरीके

|| घर बैठे बैंक अकाउंट से आधार कार्ड कैसे लिंक करेँ? | बैंक खाते से आधार कार्ड कैसे जोड़ें? | SBI बैंक एकाउंट से आधार कार्ड कैसे जोड़े? | एचडीएफसी बैंक से आधार कार्ड कैसे लिंक करे? | Bank of Baroda एकाउंट से आधार कार्ड कैसे जोड़े? | Link Aadhaar Card to Bank Account | ऑनलाइन आधार कार्ड से बैंक खाते को जोड़े? ||

आधार कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है और अधिकतर सरकारी या गैर – सरकारी कामों में इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है और हल सभी बैंकों द्वारा ये अपडेट भी जारी की गयी है। कि सभी बैंक उपभोक्तओं का अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाना अनिवार्य है और यदि वे निश्चित समय अवधि तक आधार कार्ड को बैंक से लिंक नहीं कराते है तो उनका बैंक खाता बंद कर दिया जायेगा।

लेकिन बहुत से बैंक उपभोक्तओं को इस बात का ज्ञान नहीं है कि वे किस प्रकार अपने बैंक एकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवा सकते है। जिसके लिए वह गूगल पर सर्च करते है। तो अगर आप भी उन्हीं बैंक ग्राहकों में से है जो अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक कैसे करे? के बारे में पता करना चाहते है तो बिल्कुल ठीक ब्लॉग पर आय है क्योंकि हम आपको बताएंगे How to Link Aadhar Card to Bank Account In Hindi इसलिए लेख में अंत तक हमारे साथ बने रहें। तो चलिए शुरू करते है –

बैंक खाते से आधार कार्ड कैसे जोड़ें?

घर बैठे बैंक अकाउंट से आधार कार्ड कैसे लिंक करेँ आसान तरीके

यदि आप अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करना चाहते है तो आपको बता दें कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपका खाता किस बैंक में है क्योंकि लगभग सभी बैंकों की आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया अलग – अलग है। इसलिए हमारे द्वारा नीचे कुछ मुख्य बैंकों और उनमें आधार कार्ड को जोड़ने की प्रक्रिया नीचे साझा की गयी है। तो चलिए शुरू करते है – 

SBI बैंक एकाउंट से आधार कार्ड कैसे जोड़े?

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ता है और अपने बैंक एकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करना चाहते है तो आपको बता दें कि आप बहुत आसानी से ऑनलाइन, ऑफ़लाइन माध्यम से या फिर SMS द्वारा बैंक खाते से एकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवा सकते है। SMS द्वारा SBI बैंक खाते से आधार कार्ड को कैसे जोड़े? के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

  • सर्वप्रथम मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है
  • जिसके बाद वहां टाइप करना है। UID<SPACE>आधार नंबर<SPACE>खाता नंबर 
  • जैसे – UID 2234451254 22001133445
  • इसके बाद मैसेज को 567676 पर सेंड कर देना है। इस प्रकार आप सफलतापूर्वक SBI Bank Account से Adhar Card को Link करवा पाएंगे।

Note – मैसेज करते समय याद रखें कि मैसेज ऑलवेज उसी मोबाइल नंबर से करना है जो बैंक में लिंक है।

एचडीएफसी बैंक से आधार कार्ड कैसे लिंक करे?

  • इसके लिए मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना है।
  • AR<Space>Aadhaar Number<Space>Custome id<Space>Account No.
  • और फिर इसे बैंक रजिस्टर मोबाइल नंबर से 5676712 पर सेंड कर देना है।

Bank of Baroda एकाउंट से आधार कार्ड कैसे जोड़े?

  • यदि आप Bank Of Baroda के ग्राहक है और SMS द्वारा अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवाना चाहते है।
  • तो इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करना है।
  • Aadhaar<Space>Aadhaar Number<Space>Account Number
  • और फिर 5616150 या 9176612303 पर सेंड कर देना है।
  • इस प्रकार आप आधार कार्ड लिंक करवा पाएंगे।

एक्सिस बैंक खाते में आधार कार्ड कैसे लिंक करें?

यदि आप एक्सिस बैंक उपभोक्ता है तो नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करके आधार कार्ड को लिंक करवा सकते हैं। जो कि निम्न है –

  • इसके लिए भी सबसे पहले मैसेज बॉक्स में जाना है।
  • अब इसमें टाइप करना है Aadhaar <आधार नंबर>AC <खाता नंबर के अंतिम 6 अंक> 
  • उदाहरण – Aadhaar 123456789012 AC 123456 
  • जिसके बाद मैसेज को 5676782 पर सेंड कर देना है।

SMS द्वारा ICICI Bank Account से आधार कार्ड कैसे लिंक करें?

  • इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर Type करना है।
  • Aadhar<Space> 12 Digit Aadhaar Number<Space> Last 6 Digit Account Nunber 
  • जिसके बाद इसे बैंक लिंक मोबाइल नंबर से 9222208888 पर सेंड कर देना है।
  • जिसका चार्ज 1.50 रुपये देना होगा।

बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने के अन्य तरीके 

आपको बता दें कि Bank Acccount से Aadhaar Link करने के अन्य भी बहुत से तरीके है। जिनका उपयोग करके HDFC, ICICI, PNB, Bank Of Baroda, Canara, OBC आदि के उपभोक्ता आधार कार्ड को लिंक करवा सकते है। जिनके बारे में हमारे द्वारा कुछ जानकारी नीचे साझा की गयी है। जो कि निम्न प्रकार है –

ATM के द्वारा आधार कार्ड को बैंक से लिंक करें? 

आप चाहे तो ATM Machine के द्वारा भी Adhaar Card को Bank Account से लिंक कर सकते है। जिसके लिए आपको अपने ATM Card को लेकर नज़दीकी ATM Machine पर जाना होगा। जिसके बाद कार्ड को स्वीप करके PIN दर्ज करना है और Link Aadhar के विकल्प का चयन करना है और आगे की स्टेप्स को फॉलो करना है। जिसके बाद आप सफलतापूर्वक आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ पाएंगे।  

ऑनलाइन आधार कार्ड से बैंक खाते को जोड़े?

आज लगभग सभी बैंकों द्वारा अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मोबाइल बैंकिंग या बैंकिंग को प्रदान किया जाता है तो अगर आपके पास भी नेट बैंकिंग उपलब्ध है और आप आधार कार्ड के बैंक खाते को जोड़ना चाहते है तो बहुत आसानी से बैंक की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जोड़ सकते है। जिसके लिए आपको अपनी Bank की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। जिसके बाद इंटरनेट बैंकिंग को लॉगिन कर लेना है। जिसके बाद आपको Link Aadhar Card का ऑप्शन देखने को मिल जायेगा। जिसके माध्यम से आप आधार कार्ड को जोड़ पाएंगे।

Link Aadhaar Card to Bank Account Related FAQ 

यदि आप एक बैंक उभोक्ता है और बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवाना चाहते है तो इससे जुड़े बहुत से सवाल आपके मन में आ रहे होंगे। ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जबाबों को हमने नीचे साझा किया है। जो अक्सर लोगों द्वारा हमसे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछे जाते है। हम उम्मीद करते है कि ये आपकी बेहतर जानकारी में सहायक होंगे। जो कि निम्न है –

बैंक एकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवाना क्यों आवश्यक है?

आधार कार्ड पहचान का भारत में सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसलिए सभी बैंकों द्वारा ऐसा नोटिस जारी किया गया है। कि सभी उपभोक्ता को बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना अवश्यक है। जिससे उनकी सुरक्षा को बढ़ोत्तरी हो सकेगी।

क्या बिना बैंक जाये भी आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाया जा सकता है?

जी हां! बिना बैंक जाये भी बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है, जिसके बहुत तरीक़े है। जिनके बारे में ऊपर विस्तार से चर्चा की गयी है।

Bank Account से Aadhar Card को लिंक कराने के लिए हमें किसी शुल्क का भुगतान करना होगा?

जी नहीं! अगर आप बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक करवाना चाहते है, तो इसके लिए आपको किसी भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

बैंक एकाउंट से आधार लिंक है या नहीं कैसे पता करें?

अगर आप इस बात का पता करना चाहते है कि आपका आधार बैंक एकाउंट से लिंक है या नहीं! तो आप बैंक शाखा जाकर या ऑनलाइन माध्यम स्व पता कर सकते है।

निष्कर्ष –

आज हमने आपको How Link Aadhar Card To Bank In Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। हम उम्मीद करते है कि इसके बारे में जानकार आपको काफी अच्छा लगा होगा। इसके अलावा लेख में कोई सुधार या बदलाब के लिए कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Comment